राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार मिशन परियोजना
राष्ट्रीय स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वरोजगार मिशन
(प्रगति दिशा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित)
भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों और युवाओं का स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ प्रगति दिशा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा “राष्ट्रीय स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वरोजगार मिशन” संचालित किया जा रहा है।
इस मिशन के माध्यम से एलकेजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों, युवाओं तथा समाज के लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा का महत्व और भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक किया जाता है।
हमारा प्रयास है कि विद्यालयों, गांवों और समाज के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, शैक्षिक गतिविधियाँ, प्रशिक्षण एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए बच्चों और युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने जीवन में सही दिशा चुन सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
यह मिशन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को शिक्षा एवं कौशल के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए समर्पित है।
हम सभी नागरिकों, शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से अपील करते हैं कि इस मिशन से जुड़कर बच्चों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करें।
